मेरा भी है

ये जो तुम्हारा “मैं” है न
हाँ, यही वाला
मैं, मुझे, मेरा, मुझसे
यही वाला

हाँ, हाँ
सिर्फ तुम्हारा नहीं
मेरा भी है
सभी का है ये तो

इतनी समानता तो शायद
दो जुड़वाँ बच्चों में भी नहीं होती
जितनी तेरे मेरे इस “मैं” में है

इस “मैं” का जो मत है न
बड़ा दृढ़ है

इतना बल ख़याल में नहीं
इतनी रफ़्तार किसी याद में नहीं
इतना जादू किसी माया में नहीं

ये “मैं” है
तुझसे और मुझसे अलग
पर छलता ऐसे है
जैसे अपना ही हो

जब तुम अपनी कार में बैठे
पीछे आती एक तेज़-तर्रार लाल कार को देखते हो
तब ये आता है

0-1 second में
“काश मेरे पास ये होती” से
“इतनी तेज़ कैसे?”
से
“आगे नहीं निकलने दूँगा” तक पहुँच जाता है

ये तब आता है
जब आपको पता है
कि आप गलत तो हैं
पर कोई और बता दे

जब restaurant के बाहर
आपसे पहले किसी और को जगह मिलती है

जब आप कहते हैं
“ये रास्ता लेते हैं”
और आपका सहयात्री कहता है
“नहीं, वो वाला”

जब आप
बेखयाली में
अपने साथी की गलतियों का हिसाब रखते हो

ये इतनी चालबाज़ी से आता है
कि आप इसे कभी “self respect”
तो कभी “personal space” समझने लगते हैं

कभी “शोषण”
तो कभी “अन्याय”

कभी “success”
तो कभी “beauty”

बड़ी मेहनत लगती है
बड़ा ज्ञान
बहुत आत्मचिंतन लगता है

उस “मैं” को दुत्कारने में
खुद से अलग करने में

असल शोषण
और असल सौंदर्य समझने में

हर रोज़
बार-बार लगता है

समर्पण करने में
खुद को, सबके लिए
“आ जाओ, जो लेना है ले जाओ”
कहने में

चलो
अभी से शुरू करते हैं

आ जाओ
जो लेना है ले जाओ

जीत ले जाओ
दौलत ले जाओ
हुस्न ले जाओ
आगे निकल जाओ

सब ले जाओ।

ये मैं भी ले जाओ

One thought on “मेरा भी है

Add yours

Leave a comment

Blog at WordPress.com.

Up ↑

Experience is what I Earn and Yearn for!

Happiness is- Terrace, Gentle Wind, Coffee and Music

sanjeev1954

Sanjeev's random musings...

retireediary

The Diary of a Retiree

What an Amazing World!

Seeing, feeling, and exploring places and cultures of the world

Unbound Boxes Limping Gods

The writer gives life to a story, the reader keeps it alive.

a thousand fireflies...

Just another WordPress.com site

Suitcase of Stories

Stories of people and places from my travels

Savvy Gulia

...in rythm with nature

70 Degrees West

an environmental and humanitarian photo-documentary project from pole to pole along 70º west longitude

Sky-Watching

the sky is no longer the limit

infinite satori

FOLLOW YOUR GOOSEBUMPS

PinkyBinks

The Further Adventures of.......

altrunomics

altruism meets economics

TheAdventuresOfDr

chasing the world, finding bliss

Why are you reporting this comment?

Report type