भावार्थ हम अक्सर किसी ऐसे तारे की तलाश में निकलते हैं जो हमें पूरा कर दे। कभी किसी इंसान की चमक में उसे पा भी लेते हैं, पर भूल जाते हैं कि वह भी हमारी तरह इच्छाओं, शिकायतों और कमियों वाला मनुष्य है। फिर तलाश हमें भटकाती है—अनुभवों, आकर्षणों और चकाचौंध के बीच। शायद हम मंज़िल से ज़्यादा रास्ते की चमक में खो जाते हैं। और जब लौटकर देखते हैं, तो पाते हैं कि जिन तारों को आसमान में ढूँढ़ रहे थे, वे जीवन की सबसे साधारण चीज़ों में बिखरे पड़े थे। हर चमक आसमान की नहीं होती। कुछ तारे नुक्कड़ पर भी मिलते हैं। ❤
Recent Comments