मुझे तारा चाहिए

यहाँ नुक्कड़ पे तारे मिलते हैं

यहाँ नुक्कड़ पे तारे मिलते हैं
वो चमकीले से,
रातों में दिन गुज़ारे मिलते हैं

इन्हें ढूँढ़ने निकले थे हम कुछ अरसे पहले
इन्हें ढूँढ़ने निकले थे
और किसी और को तारा समझ बैठे
हम तुमसे मिल बैठे

बिल्कुल इनके जैसे ही थे तुम भी
जगमग, हरदम
मार्च में गुनगुने पानी जैसे
प्रेम में कहूँ तो नानी जैसे

कोई गिरे तो थामने को तैयार
हर वक़्त जाने कौन-सी आनंद की लहर पे सवार
साथ बैठके भी लगता था
तुम पर सूरज कुछ ज़्यादा चमकता है
तुम पर सादा सफ़ेद भी क्या खूब फबता है

हमें लगा, हमें तुम मिल गए हो
अब हमारी नैया तो भैया पार हो

फिर तुमने बताया
तुम भी मनुष्य हो
तुम्हारी भी चाहतें हैं
तुम्हें भी शिकायतें हैं
तुम्हारी भी ज़रूरतें हैं

ये सब तो हमारे पास भी हैं
फिर तुम और हम एक ही जैसे तो हुए

ना, ना
ये नहीं चाहिए

मुझे तारा चाहिए
सबसे न्यारा, बस हमारा चाहिए

तुमने कहा, तुम्हें भी चाहिए
तो हम फिर साथ-साथ निकल गए
चलते-चलते काफ़ी आगे निकल गए

पूरब में थोड़ा ज़्यादा गुरुत्वाकर्षण था
पश्चिम में पाँव ज़मीन पर टिकते नहीं थे
उधर की हवाओं में कुछ बेहोश रहे
लगा, छोड़ो तारा
पहले इन अनुभवों को लूट लेते हैं

बहुत मज़े आ रहे थे
शुं शां करते दिन से रात, रात से दिन हो रहे थे
हम ऊपर नज़र उठाना भूलते जा रहे थे

तुमने टोका कई बार
कसमे, वादे याद दिलाए हज़ार

ममम… पर हमारी आँखें बस आधी ही खुली थीं
यूँ ही उड़ते-गिरते हम यहाँ तक आ गए
तुम्हारे साथ आ गए

यहाँ थोड़ी रोशनी ज़्यादा थी
चकाचौंध में कुछ दिन आँखें बंद रखीं
तुम्हें कोसा, तुम पर गुर्राया
ये कहाँ ले आए हो?

तुमने फिर टोका कई बार
कसमे, वादे याद दिलाए हज़ार

पर हमें हठ था
यहाँ नहीं आना था
हमारे सपने में ये नहीं देखा था

सपना नहीं, तृष्णा थी तुम्हारी

अब सो होंगे, जब आई तुम्हारी बारी?
ऐसा कहके झंझोरा तुमने

बंद आँखों में ठोकर लगी
रोए, चिल्लाए
ये तुम हमें कहाँ ले आए?

तुमने हाथ थामा
और खींच के एक समंदर किनारे
टोकरी के पास ले गए

उसमें से हल्की-हल्की पुकार आ रही थी
मेरे नाम की

रोशनी थी उसमें
झंकार थी उसमें
चमक थी उसमें
पत्थर थे उसमें

ना, ना
तारे थे उसमें

हर टोकरी, हर रेत की मुट्ठी में मिलते हैं
हर भुट्टे के दाने में हैं
हर नारियल के रेशे में हैं

यहाँ नुक्कड़ पे तारे मिलते हैं
वो चमकीले से,
रातों में दिन गुज़ारे मिलते हैं

इन्हें ढूँढ़ने निकले थे
और आज मिले हैं



भावार्थ
हम अक्सर किसी ऐसे तारे की तलाश में निकलते हैं जो हमें पूरा कर दे। कभी किसी इंसान की चमक में उसे पा भी लेते हैं, पर भूल जाते हैं कि वह भी हमारी तरह इच्छाओं, शिकायतों और कमियों वाला मनुष्य है। फिर तलाश हमें भटकाती है, अनुभवों, आकर्षणों और चकाचौंध के बीच।
शायद हम मंज़िल से ज़्यादा रास्ते की चमक में खो जाते हैं।
और जब लौटकर देखते हैं, तो पाते हैं कि जिन तारों को आसमान में ढूँढ़ रहे थे, वे जीवन की सबसे साधारण चीज़ों में बिखरे पड़े थे।
हर चमक आसमान की नहीं होती। कुछ तारे नुक्कड़ पर भी मिलते हैं। ❤

Leave a Reply

Create a free website or blog at WordPress.com.

Up ↑

The Epic Shit

Keep It Low

Experience is what I Earn and Yearn for!

Happiness is- Terrace, Gentle Wind, Coffee and Music

sanjeev1954

Sanjeev's random musings...

retireediary

The Diary of a Retiree

What an Amazing World!

Ancient ruins, cultural sights, urbanism, gastronomy, and more

Unbound Boxes Limping Gods

The writer gives life to a story, the reader keeps it alive.

a thousand fireflies...

Just another WordPress.com site

Suitcase of Stories

Stories of people and places from my travels

Savvy Gulia

...in rythm with nature

70 Degrees West

an environmental and humanitarian photo-documentary project from pole to pole along 70º west longitude

Sky-Watching

the sky is no longer the limit

infinite satori

FOLLOW YOUR GOOSEBUMPS

PinkyBinks

The Further Adventures of.......

altrunomics

altruism meets economics